आरा : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पुलिस लाइन के समीप ट्रैक्टर ने बाइक से परीक्षा देने जा रही एक छात्रा को टक्कर मार दी. घटना में छात्रा घायल हो गयी, जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के बाद छात्रा परीक्षा देने के लिए अपने केंद्र पर पहुंची. टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक के साथ फरार हो गया. जानकारी के अनुसार गजराजगंज ओपी अंतर्गत कौशिक दुलारपुर के स्व रवि यादव की बेटी इंदू कुमारी अपने भाई के साथ बाइक से परीक्षा देने के लिए आरा आ रही थी. अमिरचंद कन्या स्कूल में छात्रा का सेंटर था.
शहर में आने के बाद पुलिस लाइन के समीप विपरीत दिशा से जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. घटना में भाई-बहन बाइक सेगिर गये. स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. इस दौरान काफी भीड़ जुट गयी थी और लोग आक्रोशित हो गये थे. सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस पहुंच गयी. इलाज कराने के बाद पुलिस द्वारा छात्रा को परीक्षा केंद्र पर पहुंचाया गया.जख्म के दर्द के साथ इंदू ने परीक्षा दी.
