आरा : कृष्णगढ़ थाने के पिपरपाती बगीचे से कृष्णगढ़ थाने की पुलिस ने बुधवार की देर रात एक अज्ञात युवक को बेहोशी की हालत में बरामद किया है. युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. रात में सूचना मिलने के बाद कृष्णगढ़ थाना प्रभारी राम विलास मौके पर पहुंच गये और युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा. इसके बाद आसपास के लोगों से युवक की पहचान कराने की कोशिश की गयी, लेकिन कोई सुराग हासिल नहीं हुआ. युवक की हालत अभी चिंताजनक बतायी जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि किन कारणों से युवक को बगीचे में फेंका गया है, इसका पता लगाया जा रहा है.
बगीचे से बेहोशी की हालत में मिला युवक
आरा : कृष्णगढ़ थाने के पिपरपाती बगीचे से कृष्णगढ़ थाने की पुलिस ने बुधवार की देर रात एक अज्ञात युवक को बेहोशी की हालत में बरामद किया है. युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. रात में सूचना मिलने के बाद कृष्णगढ़ थाना प्रभारी राम विलास मौके पर पहुंच गये और […]
