आरा : बिहार के आरा मेंआज सुबह एक ऑटो पलटने से पिता की मौत हो गयी.जबकि पुत्र सहित परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.जानकारीके मुताबिक कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव से कोईलवर के सकड्डी गांव में तिलक समारोह में शामिल होने एक ही परिवार के सात लोग जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया.
मृतक संजय भगत बताये जा रहे है जो गुंडी गांव के रहने वाले है. घटना में मृतक का नौ वर्षीय पुत्र संदीप और चाची सब्या देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, जिनको सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वही ऑटो पर सवार मृतक की पत्नी संगीता देवी दो पुत्र गोलू व सुमित और साला रोहित को मामूली चोटें आयी है. बताया जा रहा है कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चाट में पलट गया. हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा मोड़ के समीप हुआ है.
