सहार : बालू घाट पर कार्यरत मजदूरों के द्वारा पांच सूत्री मांगों को लेकर आरा-अरवल मुख्य मार्ग को खैरा में अहले सुबह सड़क जाम किया गया, जिससे घंटों अावागमन प्रभावित रहा. बाद में बालू ठेकेदारों के आश्वासन के बाद यातायात बहाल हुआ. सड़क जाम का नेतृत्व कर रहे भीम सिंह ने बताया कि खैरा में घाट बंद होने के कारण सैकड़ों मजदूरों की जीविका का साधन खत्म हो गया इसलिए प्रशासन एवं बालू कंपनी मजदूरों की जीविका को पुनः शुरू करें. साथ ही सोन तटीय इलाकों में बालू का चालान माफ किया जाये तथा बाहरी मजदूर एवं मुंशी को हटाया जाये. जाम में शामिल लोगों में भीम सिंह, त्रिलोकी सिंह, कन्हैया सिंह, अर्जुन राय, दीनदयाल सिंह, गुरुचरण सिंह, प्रसाद चौधरी सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया.
जाम की सड़क मांगों को ले सड़क पर उतरे मजदूर
सहार : बालू घाट पर कार्यरत मजदूरों के द्वारा पांच सूत्री मांगों को लेकर आरा-अरवल मुख्य मार्ग को खैरा में अहले सुबह सड़क जाम किया गया, जिससे घंटों अावागमन प्रभावित रहा. बाद में बालू ठेकेदारों के आश्वासन के बाद यातायात बहाल हुआ. सड़क जाम का नेतृत्व कर रहे भीम सिंह ने बताया कि खैरा में […]
