सैनिक का शव आते ही गमगीन हुआ बसेया

पीरो : दिल का दौरा पड़्रने से हुई मौत के बाद पीरो प्रखंड के बसेया गांव निवासी असम राइफल्स के जवान विक्रमा सिंह का शव शनिवार की दोपहर उनके पैतृक गांव लाया गया. विक्रमा सिंह गुवाहाटी में तैनात थे जहां शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गयी. असम राइफल्स के अधिकारी […]

पीरो : दिल का दौरा पड़्रने से हुई मौत के बाद पीरो प्रखंड के बसेया गांव निवासी असम राइफल्स के जवान विक्रमा सिंह का शव शनिवार की दोपहर उनके पैतृक गांव लाया गया. विक्रमा सिंह गुवाहाटी में तैनात थे जहां शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गयी. असम राइफल्स के अधिकारी तिरंगे में लिपटा सैनिक का शव लेकर जैसे ही बसेया गांव पहुंचे वहां का माहौल पूरी तरह गमगीन हो उठा. इस दौरान बसेया सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग अपने लाडले के

अंतिम दर्शन के लिए वहां पहले से ही जमा थे. अपने वीर सपूत का शव देख हर किसी की आंखें भर आयी. इधर सैनिक की विधवा लालसा देवी पति का शव देखते ही दहाड़ मार कर रो पड़ी, वहीं सैनिक के पिता शिव पूजन सिंह मां व परिवार के अन्य सदस्यों के करुण विलाप से वहां मौजूद लोगों का कलेजा दहल उठा. गांव की महिलाएं सैनिक की विधवा व मां को सांत्वना देने का प्रयास कर रही थी पर खुद उनके आंखों के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे थे. सैनिक का

अंतिम संस्कार हजारों लोगों एवं असम राइफल्स के अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे सैनिक सम्मान के साथ किया गया. मौके पर जगदीशपुर के राजद विधायक राम विशुन सिंह लोहिया, राजद के पीरो प्रखंड अध्यक्ष मदन यादव, चंदेशवर सिंह, मुखिया बैजनाथ सिंह, हरिमोहन सिंह, संजय सिंह, गोरख नाथ सिंह सहित अन्य लोगों ने दिवंगत सैनिक को श्रद्धांजलि दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >