नशे में धुत युवक ने किया महिला से दुष्कर्म का प्रयास

चरपोखरी थाने के बरनी गांव की घटना, आरोपित पकड़ा गया खेत में मटर उखाड़ने गयी थी महिला, नशे में था आरोपित आरा : थाने के बरनी गांव के बधार में कृषि कार्य के लिए गयी महिला के साथ नशे में धुत युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया. महिला ने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट […]

चरपोखरी थाने के बरनी गांव की घटना, आरोपित पकड़ा गया
खेत में मटर उखाड़ने गयी थी महिला, नशे में था आरोपित
आरा : थाने के बरनी गांव के बधार में कृषि कार्य के लिए गयी महिला के साथ नशे में धुत युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया. महिला ने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गयी.
किसी तरह महिला वहां से हल्ला करते हुए भागी. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बरनी गांव निवासी धनंजय बैठा की पत्नी खेत में मटर उखाड़ने गयी थी. इसी बीच शराब के नशे में धुत बरनी गांव निवासी राम अयोध्या पासवान का पुत्र लल्लू पासवान अकेले बधार में देख मटर के खेत में जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. महिला किसी तरह शराबी से पीछा छुड़ा कर भाग निकली.
इसके बाद नशेड़ी के बारे में परिजनों को बताया. महिला के पति द्वारा चरपोखरी पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पहुंच कर शराबी को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. चरपोखरी थाने के कुंवर गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >