यूनिवर्सिटी में छात्रावास की छात्रा से छेड़खानी

आरा : वीर कुंवर सिंह विवि में छात्रावास में रह रही एक पीजी की छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है. छात्रा की शिकायत पर जहां विवि प्रशासन भी एक्शन में आया, वहीं नवादा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई थी. घटना के बाद से छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा […]

आरा : वीर कुंवर सिंह विवि में छात्रावास में रह रही एक पीजी की छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है. छात्रा की शिकायत पर जहां विवि प्रशासन भी एक्शन में आया, वहीं नवादा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई थी. घटना के बाद से छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है.

बताया जा रहा है कि विवि परिसर से सटे एक मुहल्ले का रहने वाला युवक छात्रावास की एक छात्रा को परेशान कर रहा था. इतना ही नहीं, छात्रा के समक्ष उसने शादी का प्रस्ताव तक रख दिया. युवक की इस हरकत से परेशान छात्रा ने नवादा थाने में लिखित शिकायत की. इसके बाद नवादा थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन की.
इस तरह की हरकत करने वाला युवक सेना का जवान बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी कुछ भी कहने से इनकार किया है. बता दें कि विवि परिसर स्थित छात्रावास और कैंपस में शाम के समय काफी संख्या में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है. विवि परिसर के कर्मियों ने कई बार इसकी शिकायत भी दर्ज करायी है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >