कोलकाता से घर जा रहे बुजुर्ग व्यक्ति से एक लाख की ठगी

रिक्शाचालक ने अपने साथी के साथ मिल कर बनाया निशाना आरा : कोलकाता से अपने घर शाहपुर के बिलौटी जा रहे एक बुजुर्ग ठगी के शिकार हो गये. बुजुर्ग को एक रिक्शाचालक ने अपने साथी के साथ मिल कर एक लाख रुपये का चुना लगा दिया. इस संबंध में उनके द्वारा थाने को सूचना दी […]

रिक्शाचालक ने अपने साथी के साथ मिल कर बनाया निशाना

आरा : कोलकाता से अपने घर शाहपुर के बिलौटी जा रहे एक बुजुर्ग ठगी के शिकार हो गये. बुजुर्ग को एक रिक्शाचालक ने अपने साथी के साथ मिल कर एक लाख रुपये का चुना लगा दिया. इस संबंध में उनके द्वारा थाने को सूचना दी गयी है. जानकारी के अनुसार, कोलकाता के वर्धमान में 60 वर्षीय बुधनराम यादव डेयरी का काम करते थे. मंगलवार को पंजाब मेल से आरा रेलवे स्टेशन पर उतरे और शाहपुर थाने के बिलौटी जाने के लिए वाहन की तलाश करने लगे.
इसी बीच दो अज्ञात लोगों द्वारा रेलवे स्टेशन से यह कह कर रिक्शा पर बैठाया गया कि पुलिस लाइन छोड़ देंगे और वहीं से शाहपुर के लिए वाहन मिल जायेगा. रिक्शाचालक और उसके साथ रहे एक अज्ञात व्यक्ति बुजुर्ग के साथ स्टेशन से निकले और पुरानी पुलिस लाइन बस स्टैंड पहुंच गये. स्टैंड में खड़ी एक गाड़ी में बैठने के लिए आगे बढ़े. इसी बीच रिक्शाचालक व उसके साथ मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया. बैग में लगभग एक लाख रुपये थे.
केस करने में भी हुई फजीहत
ठगे जाने के बाद जब बुधनराम यादव को दोनों ठग नहीं मिले, तो वे शिकायत करने थाने पहुंच गये. थाने में भी केस दर्ज कराने में बुजुर्ग को काफी फजीहत झेलनी पड़ी. घटनास्थल स्पष्ट नहीं होने के कारण थाने में भी उनकी रपट नहीं लिखी जा रही थी. काफी देर तक इधर-उधर भटकने के बाद उनकी रिपोर्ट थाने में दर्ज की गयी. हालांकि अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है. रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद बुजुर्ग अपने गांव बिलौटी चले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >