हैवानियत की हद, कूड़े के ढेर से मिला बच्ची का शव

आरा : हैवानियत की हद उस समय पार हो गयी जब कूड़े के ढेर से एक बच्ची का शव मिला. नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत शहीद भवन के समीप से कूड़े के ढेर से बच्ची का शव मिलते ही सनसनी फैल गयी. मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गयी थी. सूचना पर पुलिस भी पहुंच […]

आरा : हैवानियत की हद उस समय पार हो गयी जब कूड़े के ढेर से एक बच्ची का शव मिला. नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत शहीद भवन के समीप से कूड़े के ढेर से बच्ची का शव मिलते ही सनसनी फैल गयी. मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गयी थी. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गयी थी. बच्ची का शव काफी खराब हालत में था. शव का आधा हिस्सा गायब था, जिसको देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे थे. पुलिस ने शव को उठवा कर सदर अस्पताल भेजवा दिया, जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया. काफी देर तक इलाके में शव को लेकर चर्चा होती रही और लोग इस तरह की हरकत करने वाली मां को कोसते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >