पति के साथ पूजा कर लौट रही महिला की ट्रक के धक्के से मौत

आरा/शाहपुर. बक्सर जिले के ब्रह्मपुर शिव मंदिर से पूजा-अर्चना कर परिवार के साथ वापस लौट रही महिला ट्रक की चपेट में आने से जख्मी हो गयी. अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. ट्रक को शाहपुर पुलिस ने जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया. शाहपुर थाने के बारिसवन गांव निवासी […]

आरा/शाहपुर. बक्सर जिले के ब्रह्मपुर शिव मंदिर से पूजा-अर्चना कर परिवार के साथ वापस लौट रही महिला ट्रक की चपेट में आने से जख्मी हो गयी. अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. ट्रक को शाहपुर पुलिस ने जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया.
शाहपुर थाने के बारिसवन गांव निवासी सत्येंद्र कुमार ठाकुर परिवार को लेकर ब्रह्मपुर शिव मंदिर में पूजा करने गये थे. मंगलवार की दोपहर पूजा करने के बाद बाइक से लौट रहे थे. इसी दौरान आरा-बक्सर मुख्यमार्ग पर पुरवा गांव के समीप ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें सत्येंद्र की पत्नी बैजयंती देवी और दो बच्चे गिर पड़े. पत्नी को गंभीर चोट लगी थी. उन्हें शाहपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >