बालू लदे नौ ओवरलोडेड ट्रैक्टर व एक ट्रक जब्त

आरा : बड़हरा प्रखंड में अवैध रूप से बालू की ढुलाई करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान बालू लदे नौ ओवरलोडेड ट्रैक्टर व एक ट्रक को जब्त किया गया है. जिलाधिकारी के आदेश के बाद अवैध रूप से बालू बेचने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू […]

आरा : बड़हरा प्रखंड में अवैध रूप से बालू की ढुलाई करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान बालू लदे नौ ओवरलोडेड ट्रैक्टर व एक ट्रक को जब्त किया गया है.

जिलाधिकारी के आदेश के बाद अवैध रूप से बालू बेचने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू की गयी है. पुलिस ने छापेमारी की, तो बालू के धंधे में शामिल लोगों में भगदड़ मच गयी. बड़हरा के इलाके में बालू का धंधा करनेवाले लोग ट्रैक्टर व ट्रक से बालू लेकर जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने छापेमारी करना शुरू कर दिया और बालू लदे 10 वाहनों को पकड़ लिया. ट्रक और ट्रैक्टरों को थाने में लाया गया, जहां काफी भीड़ जुट गयी थी. दो ट्रैक्टर चालकों को अपनी गाड़ी छोड़ कर भी भाग निकले. कृष्णगढ़ थानाप्रभारी राम विलास ने बताया कि प्रतिदिन अवैध रूप से बालू का कारोबार करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि नौ ट्रैक्टर व एक ट्रक को जब्त कर थाने में रखा गया है.
बता दे कि जिलाधिकारी ने बालू की ओवरलोडिंग और अवैध ढुलाई के खिलाफ जिले भर में कार्रवाई करने का निर्देश तीन दिन पहले थानेदारों को दिया था. इसके बाद से बालू खननवाले इलाकों में पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है. दो दिन पहले भी छापेमारी कर कई ट्रैक्टरों को जब्त किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >