ट्रक ने पोल में मार दी थी टक्कर
आरा : नगर के पटेल बस पड़ाव के पास ट्रक के टकराने से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया. इससे मंगलवार की दस बजे रात से ही बिजली आपूर्ति बाधित है. पोल की मरम्मत के बाद बुधवार की शाम सात बजे के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू हुई. पोल के क्षतिग्रस्त होने से फीडर नंबर एक व दो में बिजली आपूर्ति बाधित रही. इस कारण दोनों फीडर के उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बता दें कि सोमवार को गोढ़ना रोड स्थित पावर सब स्टेशन में मरम्मत कार्य को लेकर सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक बिजली बाधित थी. इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई थी. वहीं मंगलवार रात से बुधवार शाम तक बिजली बाधित होने से उपभोक्ताओं को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ा. लोगों को घरों में मोटर नहीं चलने से पानी की किल्लत से जूझना पड़ा. वहीं, बिजली से चलने वाले अन्य उपकरण भी बंद रहे.
