करवासिन की मुखिया के घर से दो लाख की डकैती

हथियार से लैस पांच की संख्या में थे डकैत मुखिया को पिस्टल सटा बनाया बंधक, फिर किया लूटपाट किसी से कहने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी आरा : नगर थाने के चारखंभा गली में पांच की संख्या में रहे डकैतों ने जबरन दरवाजा खुलवा कर पिस्टल के बल पर ना सिर्फ करवासिन के मुखिया […]

हथियार से लैस पांच की संख्या में थे डकैत

मुखिया को पिस्टल सटा बनाया बंधक, फिर किया लूटपाट
किसी से कहने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी
आरा : नगर थाने के चारखंभा गली में पांच की संख्या में रहे डकैतों ने जबरन दरवाजा खुलवा कर पिस्टल के बल पर ना सिर्फ करवासिन के मुखिया को बंधक बनाया बल्कि घर में घुसकर गोदरेज से एक लाख पचहतर हजार रुपये लेकर आराम से चलते बने. जाते-जाते डकैतों ने किसी से कहने पर अंजाम भुगत लेने की चेतावनी भी दी. घटना की जानकारी मिलते ही नगर कोतवाल सत्येंद्र शाही पहुंचे और छानबीन शुरू की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात पांच की संख्या में रहे लोगों ने चारखंभा गली में रह रहीं करवासिन की मुखिया आशा रानी का दरवाजा खटखटाया. मुखिया आशा रानी ने पुलिस को बताया कि
पहले मेरी भगिनी ने दरवाजा खोला और पांच लोगों को देखकर तुरंत ही दरवाजा बंद कर दिया. उसने आकर मुझे बताया और मैंने आकर दरवाजा खोला, तो पांचों मुझे अंदर ढकेलते हुए घुस गये और पिस्टल दिखाते हुए गोदरेज खोलने को कहा. मुखिया आशा रानी ने बताया कि मैंने डर से गोदरेज खोल दिया. इसके बाद डकैतों ने गोदरेज में रखे एक लाख पचहतर हजार रुपये नकद व मेरा मोबाइल लेकर धमकाते हुए भाग निकले.
बयान को लेकर पुलिस जता रही शक
घटना की जानकारी मिलते ही ही नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर कारवासिन की मुखिया आशा रानी के पति गौरी शंकर से पूछताछ शुरू कर दी. कई जगह पर पुलिस को संदेह भी हुआ. उन्होंने पहले तो बताया कि गहना भी अपने साथ डकैत लेते गये, लेकिन पुलिस ने चेक किया, तो सारा गहना मौजूद था. इसके बाद मुखिया ने मोबाइल ले जाने की भी बात कही. पुलिस ने पूछताछ शुरू किया, तो पता चला कि मोबाइल भी बिस्तर पर पड़ा हुआ है. पुलिस प्रत्येक बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है. नगर थाने में इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >