10 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

आरा/तरारी : बागर पंचायत के देवी के टोला से पुलिस ने लगभग 10 लीटर शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब कारोबारी देवी के टोला निवासी देवमुनी सिंह का पुत्र विजय सिंह बताया जाता है. पूछताछ में विजय सिंह ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर किये हैं. गिरफ्तार […]

आरा/तरारी : बागर पंचायत के देवी के टोला से पुलिस ने लगभग 10 लीटर शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब कारोबारी देवी के टोला निवासी देवमुनी सिंह का पुत्र विजय सिंह बताया जाता है. पूछताछ में विजय सिंह ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर किये हैं. गिरफ्तार शराब कारोबारी ने पुलिस को बताया है कि कई सफेदपोश लोग भी शराब के कारोबार में शामिल हैं. बागर और पनवारी के कई गांवों में शराब का अवैध कारोबार चलाया जा रहा है. गश्ती दल को अवैध शराब के कारोबारियों पर नकेल कसने की हिदायत दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >