किराना दुकान से 10 बोतल शराब बरामद

उदवंतनगर : थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत कारीसाथ गांव से किराना दुकान से शराब की बोतलें बरामद की गयी हैं. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दुकान से अंगरेजी शराब की 10 बोतलों को जब्त किया है. साथ ही पुलिस ने दुकानदार व खरीदार को भी गिरफ्तार कर लिया. ओपी प्रभारी […]

उदवंतनगर : थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत कारीसाथ गांव से किराना दुकान से शराब की बोतलें बरामद की गयी हैं. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दुकान से अंगरेजी शराब की 10 बोतलों को जब्त किया है. साथ ही पुलिस ने दुकानदार व खरीदार को भी गिरफ्तार कर लिया. ओपी प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गांव में छापेमारी की. गांव में किराना दुकान में राज कुमार सिंह शराब बेच रहा था. वहीं खरीदारी करने छोटा सासाराम का सत्येंद्र सिंह पहुंचा हुआ था. इसी दौरान पुलिस ने पहुंच कर दोनों को दबोच लिया. दुकान से 750 एमएल रम तथा 180 एमएल के व्हीसकी की 10 बोतल बरामद की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >