विधायक पर माफियाओं से सांठगांठ का आरोप

वार्ड पार्षद ने निगम की बैठक के दौरान विधायक पर लगाया आरोप बैठक में शामिल अन्य सदस्यों के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ मामला आरा : बजट की चर्चा के लिए नगर निगम में आयोजित बैठक में उस समय हंगामे की स्थिति पैदा हो गयी, जब विधायक पर माफियाओं के साथ सांठ-गांठ रखने का आरोप […]

वार्ड पार्षद ने निगम की बैठक के दौरान विधायक पर लगाया आरोप

बैठक में शामिल अन्य सदस्यों के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ मामला
आरा : बजट की चर्चा के लिए नगर निगम में आयोजित बैठक में उस समय हंगामे की स्थिति पैदा हो गयी, जब विधायक पर माफियाओं के साथ सांठ-गांठ रखने का आरोप लगा. बैठक में शामिल नगर विधायक अनवर आलम के खिलाफ वार्ड सदस्य ने मोरचा खोल दिया. बैठक में ही वार्ड सदस्य राजेंद्र प्रसाद ने विधायक के खिलाफ कई आरोप लगाना शुरू कर दिया. इसके बाद तो बैठक में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. हालांकि बैठक में शामिल अन्य सदस्यों और मेयर के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ. सूत्रों के अनुसार जैसे ही अपने-अपने वार्ड की समस्याएं पार्षद सुना रहे थे, तभी वार्ड नं दो गौसगंज गांगी के पार्षद राजेंद्र प्रसाद कुरसी पर से उठ गये और आरा विधायक पर माफियाओं को सहयोग करने का आरोप लगाने लगे. काफी देर तक बैठक में इसको लेकर हो हल्ला मचा रहा.
बैठक में विधायक के साथ एमएलसी राधा चरण सेठ भी शामिल थे. इधर विधायक ने इस संबंध में बताया कि ये सब राजनीतिक बाते हैं. निगम की साधारण बैठक विकास का ताना-बाना बुनने के लिए आयोजित की गयी थी और उसमें से विकास की चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति से लोगों को परहेज करना चाहिए. इधर निगम की बैठक में हुई, इस घटना की शहर के लोगों में भी काफी चर्चा रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >