अनियंत्रित ट्रक ने वृद्ध को कुचला, हालत गंभीर

आरा : आरा- चांदी पथ पर चांदी थाना क्षेत्र के समीप अनियंत्रित ट्रक ने 60 वर्षीय बुजुर्ग को रौंद दिया, जिसके कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गये. चिंताजनक हालत में बुजुर्ग को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. बुजुर्ग की हालत अभी नाजुक बतायी जा रही है. घटना को अंजाम देने के बाद […]

आरा : आरा- चांदी पथ पर चांदी थाना क्षेत्र के समीप अनियंत्रित ट्रक ने 60 वर्षीय बुजुर्ग को रौंद दिया, जिसके कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गये. चिंताजनक हालत में बुजुर्ग को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. बुजुर्ग की हालत अभी नाजुक बतायी जा रही है. घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.

पुलिस ने वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया. ट्रक से एक्सीडेंट में वृद्ध के जख्मी होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया था. इधर पुलिस ने जख्मी वृद्ध सूर्यदयाल चौधरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाकर भरती कराया. जख्मी सूर्यदयाल चौधरी कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहां गांव के रहनेवाले हैं.

चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति चिंताजनक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >