मिट्टी लदा ट्रैक्टर पलटा बाल-बाल बचे लोग

आरा : केशवपुर पुल के समीप स्टेयरिंग फेल हो जाने से मिट्टी लदा ट्रैक्टर पलट कर चाट में जा गिरा तथा वहां से गुजर रहे दो राहगीर दबने से बच गये. उनके शरीर पर मिट्टी आ गिरा. स्थानीय लोगों ने दौड़ कर उन्हें मिट्टी से बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि बड़हरा थाने के […]

आरा : केशवपुर पुल के समीप स्टेयरिंग फेल हो जाने से मिट्टी लदा ट्रैक्टर पलट कर चाट में जा गिरा तथा वहां से गुजर रहे दो राहगीर दबने से बच गये. उनके शरीर पर मिट्टी आ गिरा. स्थानीय लोगों ने दौड़ कर उन्हें मिट्टी से बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि बड़हरा थाने के नेकनाम टोला निवासी ट्रैक्टर पर मिट्टी लाद कर ले जा रहे थे, तभी हादसा हुआ.

छत से गिर कर बालक जख्मी : आरा. नगर थाने के बाबू बाजार स्थित अपने घर के छत पर खेल रहा तीन वर्षीय बालक नीचे आ गिरा. घटना मंगलवार की है. बाबू बाजार निवासी अभी कुमार को इलाज के लिए तत्काल परिजनों ने सदर अस्पताल में लाकर भरती कराया.
जख्मी अभी बाबू बाजार निवासी संतोष प्रसाद का पुत्र है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >