एक घंटा तक ब्लॉक रहा अप रेल ट्रैक

बिहिया : दानापुर रेलमण्डल के आरा-बक्सर रेलखंड स्थित बिहिया रेलवे स्टेशन का अप रेल ट्रैक शनिवार की शाम लगभग एक घंटे तक ब्लॉक रहने के कारण अप ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन ठप रहा. जानकारी के अनुसार बिहिया रेलवे स्टेशन के समीप अप ट्रैक के मेंटेनेंस को लेकर शाम 5.50 से 6.50 तक ब्लॉक किया […]

बिहिया : दानापुर रेलमण्डल के आरा-बक्सर रेलखंड स्थित बिहिया रेलवे स्टेशन का अप रेल ट्रैक शनिवार की शाम लगभग एक घंटे तक ब्लॉक रहने के कारण अप ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन ठप रहा. जानकारी के अनुसार बिहिया रेलवे स्टेशन के समीप अप ट्रैक के मेंटेनेंस को लेकर शाम 5.50 से 6.50 तक ब्लॉक किया गया था जिससे कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही. बताया जाता है कि इस दौरान बिहिया स्टेशन पर जनसाधारण एक्सप्रेस, कारीसाथ में अपर इंडिया एक्सप्रेस व आरा रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल पर पटना-नई दिल्ली बिक्रमशीला एक्सप्रेस खड़ी रही. एक घंटे तक ट्रेन परिचालन बाधित रहने से रेलयात्रियों को भारी परेशानियां उठानी पड़ीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >