मुखिया ने वार्ड सदस्य को पीटा, हंगामा

आरा : दबंगई दिखाते हुए एक मुखिया ने अपने समर्थकों के साथ वार्ड सदस्य की जम कर पिटाई कर दी. घायल वार्ड सदस्य तारकेश्वर सिंह का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है. मामला सदर प्रखंड की इजरी पंचायत से जुड़ा हुआ है. विकास समिति में सचिव के पद पर चुनाव को लेकर घटना को […]

आरा : दबंगई दिखाते हुए एक मुखिया ने अपने समर्थकों के साथ वार्ड सदस्य की जम कर पिटाई कर दी. घायल वार्ड सदस्य तारकेश्वर सिंह का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है. मामला सदर प्रखंड की इजरी पंचायत से जुड़ा हुआ है. विकास समिति में सचिव के पद पर चुनाव को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है. घटना के बाद वार्ड सदस्यों में आक्रोश व्याप्त है और जिला वार्ड सदस्य संघ सड़क पर उतर गया है. घायल वार्ड सदस्य को स्ट्रेचर पर लेकर संघ के सैकड़ों सदस्य डीडीसी कार्यालय पहुंच गये

और जम कर प्रदर्शन किये. इसके साथ ही प्रखंड कार्यालय में भी वार्ड सदस्यों ने हो-हल्ला मचाया. प्रखंड कार्यालय में स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस को बुलानी पड़ी. नवादा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, जहां वार्ड सदस्यों के साथ हल्की नोकझोंक भी हुई. वार्ड सदस्य मारपीट करनेवाले इजरी पंचायत के मुखिया मनीष यादव की गिरफ्तारी व मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. वहीं, धोबहां ओपी प्रभारी पर पक्षपात करने का भी आरोप लगा रहे थे. इसकी वजह से काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा. डीडीसी इनायत खान द्वारा दो दिनों में कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिये जाने पर हंगामा शांत हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >