हेरोइन के साथ पटना के दो युवक धराये

आरा : एक पुड़िया हेरोइन (20 ग्राम) के साथ पटना के दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया. नगर थाने की पुलिस ने गांगी इलाके से छापेमारी कर दोनों युवकों को दबोचा. दोनों युवकों से थाने में पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार युवक पटना नाला मोड़ के रहनेवाले शंकर कुमार और प्रशांत कुमार बताये […]

आरा : एक पुड़िया हेरोइन (20 ग्राम) के साथ पटना के दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया. नगर थाने की पुलिस ने गांगी इलाके से छापेमारी कर दोनों युवकों को दबोचा. दोनों युवकों से थाने में पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार युवक पटना नाला मोड़ के रहनेवाले शंकर कुमार और प्रशांत कुमार बताये जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस को देर शाम गुप्त सूचना मिली कि गांगी पर हेरोइन की खरीद-बिक्री की जा रही है. इसके बाद नगर कोतवाल सत्येंद्र कुमार साही ने दल-बल के साथ गांगी इलाके में छापेमारी की.

वाहनों की चेकिंग शुरू की गयी, जिसमें हेरोइन लेकर ऑटो से जा रहे दोनों युवकों को दबोच लिया गया. पुलिस दोनों से पूछताछ कर हेरोइन माफियाओं के बारे में सुराग हासिल करने में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >