सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को किया गया जागरूक

आरा : शिवगंज मोड़ पर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा सप्ताह की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा रविवार को जब दी गयी, तो यात्रियों से लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कार्यों की जम कर तारीफ की. वाहनचालकों को एएसपी अभियान मो साजिद, मुख्यालय डीएसपी जेपी कर्ण के नेतृत्व में बेहतर जानकारियां दी […]

आरा : शिवगंज मोड़ पर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा सप्ताह की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा रविवार को जब दी गयी, तो यात्रियों से लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कार्यों की जम कर तारीफ की. वाहनचालकों को एएसपी अभियान मो साजिद, मुख्यालय डीएसपी जेपी कर्ण के नेतृत्व में बेहतर जानकारियां दी गयीं कि कैसे जीवन की सुरक्षा की जा सकती है. दोपहिया वाहनचालकों को हेलमेट पहनने के अलावे दो से अधिक व्यक्ति को न बैठने की जानकारी दी गयी. वहीं चार पहिया वाहनचालकों को बेल्ट पहन कर वाहन चलाने की जानकारी दी गयी. वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करे सहित कई तरह की जानकारियां दीं. इस अवसर पर नगर कोतवाल सत्येंद्र शाही समेत तमाम अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >