हत्या मामले में दो गिरफ्तार

तरारी : बसौरी पैक्स के अध्यक्ष के भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को शनिवार को दबोच लिया. नाटकीय अंदाज में छापेमारी कर दोनों नामजद आरोपितों को नारायणपुर बाजार से गिरफ्तार किया गया. पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है. नाटकीय ढ़ंग से बड़कुन पांडेय उर्फ राजेश पाण्डेय की […]

तरारी : बसौरी पैक्स के अध्यक्ष के भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को शनिवार को दबोच लिया. नाटकीय अंदाज में छापेमारी कर दोनों नामजद आरोपितों को नारायणपुर बाजार से गिरफ्तार किया गया. पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है. नाटकीय ढ़ंग से बड़कुन पांडेय उर्फ राजेश पाण्डेय की हत्या के मामले में सिकरौल निवासी संजय सिंह और मनोज सिंह को गिरफ्तार किया गया है. सघन पूछताछ के बाद पुलिस ने संजय सिंह और मनोज सिंह को जेल भेज दिया.

थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर थाने के नारायणपुर बाजार में छापामारी की गयी. छापेमारी के दौरान गुप्त ठिकाने से पुलिस ने बड़कुन पांडेय उर्फ राजेश पांडेय हत्याकांड के नामजद आरोपितों को दबोच लिया. दबोचे गये आरोपित को सिकरहटा थाना लाकर पूछताछ की गयी. बता दे कि गत 24 दिसंबर को बसौरी पैक्स अध्यक्ष छोटकुन पांडेय उर्फ नागेश पांडेय के बड़े भाई राजेश पांडेय उर्फ बड़कुन पांडेय की हत्या कर दी गयी थी. पुरानी रंजिश में हत्यारों ने पैक्स अध्यक्ष के बड़े भाई को गोलियों से भून दिया था. शुक्रवार को आरोपितों के घर पर पुलिस द्वारा इश्तेहार भी चिपकाया गया था.

दो लोगों के गिरफ्तारी के बाद पुलिस भी राहत महसूस कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >