बैग में रखी 43 पैकेट शराब स्टेशन से बरामद

आरा : रेलवे स्टेशन परिसर से बैग में रखा 43 पैकेट शराब लावारिस हालत में स्टेशन परिसर से बरामद की. जीआरपी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान शराब से भरा बैग बरामद किया. शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है. शराब कहां से आयी और धंधेबाज कौन है इसको लेकर जीआरपी पुलिस कार्रवाई कर रही […]

आरा : रेलवे स्टेशन परिसर से बैग में रखा 43 पैकेट शराब लावारिस हालत में स्टेशन परिसर से बरामद की. जीआरपी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान शराब से भरा बैग बरामद किया. शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है. शराब कहां से आयी और धंधेबाज कौन है इसको लेकर जीआरपी पुलिस कार्रवाई कर रही है. स्टेशन के

प्लेटफॉर्म नंबर 1 से शराब बरामद किया गया है. बता दें कि शुक्रवार को विभूति एक्सप्रेस से भी 140 बोतल देशी शराब बरामद की गयी थी. हालांकि उसमें भी शराब माफिया पुलिस की पकड़ में नहीं आया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >