बड़हरा सीओ को कारण बताओ नोटिस

आरा : बड़हरा के सीओ के खिलाफ कोर्ट ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. सब जज प्रणव शंकर ने जिला पदाधिकारी के माध्यम से बड़हरा सीओ को कारण बताओ नोटिस भेजा है. मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है. जारी किये गये नोटिस में कहा गया है कि क्यों नहीं आपके खिलाफ कोर्ट अवमानना […]

आरा : बड़हरा के सीओ के खिलाफ कोर्ट ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. सब जज प्रणव शंकर ने जिला पदाधिकारी के माध्यम से बड़हरा सीओ को कारण बताओ नोटिस भेजा है. मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है. जारी किये गये नोटिस में कहा गया है कि क्यों नहीं आपके खिलाफ कोर्ट अवमानना के लिए हाइकोर्ट को लिखा जाये.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त कोर्ट में बड़हरा के आनंद कुमार सिंह ने एक नंबरी मुकदमा दाखिल किया है, जिसमें बिना कोर्ट के आदेश के बड़हरा के सीओ ने एक प्रतिवेदन दाखिल किया कि खाता नंबर 34 जमीन रैयती है, बिहार सरकार की नहीं है. इसे कोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए उक्त आदेश दिया. आलोक में वरीय उप समाहर्ता ने कोर्ट में एक आवेदन दिया कि सीओ के प्रतिवेदन की कॉपी दिया जाय. जिससे विभागीय कार्रवाई किया जा सके. इस आलोक में प्रशासन द्वारा बड़हरा सीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ की जायेगी.

सब जज ने जिलाधिकारी के माध्यम से बड़हरा सीओ को जारी किया नोटिस
जमीन से जुड़ा है मामला
मारपीट में पिता-पुत्र और मां-बेटा जख्मी : आरा. कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पिपरपाती एवं घांघर गांव में अलग-अलग मारपीट की घटना में पिता-पुत्र व मां-बेटे जख्मी हो गये. चारों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार पिपरपाती गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में राम शंकर सिंह व उनके पुत्र रामनाथ जख्मी हो गये. वहीं घांघर गांव में परपातों देवी व उनका बेटा विष्णु जख्मी हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >