बैठक में कम तेल दिये जाने का उठा मामला

चरपोखरी : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रतिनिधि भवन में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा चरपोखरी प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की एक आवश्यक बैठक बुलायी गयी. इसमें विक्रेताओं को कूपन के आधार पर राशन-केरोसिन वितरण कर भुगतान कूपन प्रत्येक माह की 10 तारीख तक प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में जमा करने का आदेश दिया गया. शामिल […]

चरपोखरी : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रतिनिधि भवन में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा चरपोखरी प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की एक आवश्यक बैठक बुलायी गयी. इसमें विक्रेताओं को कूपन के आधार पर राशन-केरोसिन वितरण कर भुगतान कूपन प्रत्येक माह की 10 तारीख तक प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में जमा करने का आदेश दिया गया. शामिल विक्रेताओं ने 10 लीटर तेल की कटौती टंकी पर कर लिये जाने का मामला गंभीरता से उठाया. जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं ने भी अपनी समस्या को रखा. जैसे चार-पांच महीनों से केरोसिन की दर में प्रत्येक माह में केंद्र सरकार द्वारा बढ़ोतरी की जा रही,

जिस कारण उपभोक्ताओं को जानकारी नहीं होने से रेट बढ़ा कर बांटने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. पैक्स अध्यक्ष बबन पांडेय एवं अन्य विक्रेताओं ने कहा कि केरोसिन भारत ऑयल, धरहरा रोड, आरा एवं कालुराम गोढ़ना रोड आरा थोक विक्रेता के यहां से मिलता है. टंकी पर प्रति ड्रम 10 लीटर तेल कम दिया जाता है.

जिससे वितरण करने में तेल कम हो जाता है और कुछ लाभुक केरोसिन से वंचित रह जाते हैं. इस पर एमओ अजय कुमार ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इस मौके पर श्रीनिवास सिंह, हरेंद्र यादव, अनिल सिंह, डब्लू सिंह, सत्य नारायण सिंह, योगेंद्र यादव, हरिद्वार राय, अवधेश राम, देवी दयाल सिंह, उम्मत हुसैन, बबन तिवारी, विजय सिंह, मनमोहन सिंह, कृष्णा साह, जयनाथ राम, मीना कुंवर, दीपक कुमार, शंभु राम, राम इकबाल सिंह आदि विक्रेता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >