मंगलवार को जगदीशपुर प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन करते लाभुक.
जगदीशपुर. अठारह माह से अधिक का लंबित वृद्धा पेंशन का भुगतान नहीं होने से नाराज लाभुकों ने मंगलवार को जगदीशपुर प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. इस दौरान लाभुकों ने जम कर नारेबाजी की. सैकड़ों की संख्या में लाभुक प्रदर्शन में शामिल थे. लाभुकों द्वारा प्रशासन पर कोताही बरतने का आरोप लगाया जा रहा था. पश्चिमी आयर के सैकड़ों पेंशनधारी स्थानीय मुखिया राजू सिंह के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय पहुंचे हुए थे. इस मौके पर स्थानीय मुखिया राजू सिंह ने कहा कि एक साजिश के तहत हमारे पंचायत के पेंशनधारी के खाते में आज तक राशि नहीं डाली गयी जो दुर्भाग्यपूर्ण है. वहीं अन्य वक्ताओं ने राशि शीघ्र खाते में नहीं डालने पर पेंशनधारियों के जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन को बाध्य होने कि बात कही गयी.
