काम कर घर लौट रहे मिस्त्री की ऑटो के धक्के से मौत

आरा-पटना हाइवे पर कोइलवर में हुआ हादसा पटना इलाज के लिए ले जाने के क्रम में तोड़ा दम आरा/कोइलवर : ऑटो के धक्के से मंगलवार की देर शाम एक मिस्त्री की मौत हो गयी. आरा-पटना हाइवे पर कोइलवर के समीप हादसा हुआ. पटना इलाज के लिए ले जाने के क्रम में मिस्त्री ने रास्ते में […]

आरा-पटना हाइवे पर कोइलवर में हुआ हादसा

पटना इलाज के लिए ले जाने के क्रम में तोड़ा दम
आरा/कोइलवर : ऑटो के धक्के से मंगलवार की देर शाम एक मिस्त्री की मौत हो गयी. आरा-पटना हाइवे पर कोइलवर के समीप हादसा हुआ. पटना इलाज के लिए ले जाने के क्रम में मिस्त्री ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. मृतक कुल्हड़िया गांव निवासी संतु पासवान का 30 वर्षीय पुत्र संतोष पासवान बताया जा रहा है. पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, संतोष पासवान कोइलवर से काम कर घर लौट रहा था. इसी क्रम में पीछे से तेज गति से आ रहे ऑटो ने धक्का मार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद ऑटोचालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया. धक्का लगने के बाद संतोष पासवान सड़क पर ही छटपटाने लगा. इसी दौरान स्थानीय लोगों की सहायता से उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,
कोइलवर लाया गया. चिंताजनक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. पटना ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच गयी थी. हाइवे पर हादसा होने के कारण कुछ देर के लिए जाम भी लग गया था. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने जल्द ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >