टेंपो चालक की हत्या में एक गिरफ्तार

बड़हरा : बड़हरा थाना अंतर्गत विगत दिनों चातर फुंहा सड़क पर धुसरिया के पास टेम्पु चालक मनोज पंडित की हत्या कर दी गयी थी. जिसमें अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. थाना प्रभारी जन्मेजय राय ने मामले की गुत्थी सुलझाने के क्रम में नवादा निवासी सुनील यादव उर्फ़ पैंसठा को गिरफ्तार कर […]

बड़हरा : बड़हरा थाना अंतर्गत विगत दिनों चातर फुंहा सड़क पर धुसरिया के पास टेम्पु चालक मनोज पंडित की हत्या कर दी गयी थी. जिसमें अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. थाना प्रभारी जन्मेजय राय ने मामले की गुत्थी सुलझाने के क्रम में नवादा निवासी सुनील यादव उर्फ़ पैंसठा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. हत्या का कारण पूर्व में सुनील यादव के भाई चौसठा की हत्या कोइलवर थाना अंतर्गत हुई थी. जिसमें सुनील यादव को शक था कि मेरे भाई की हत्या में मनोज पंडित का ही हाथ है. जिसके प्रतिशोध में मनोज पंडित की हत्या कर घटना को अंजाम दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >