पोस्टमार्टम के लिए हुई परेशानी

आरा : महिला का शव लेकर चौकीदार रात में सदर अस्पताल पहुंचा, तो उसे पोस्टमार्टम के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी. सोमवार की रात लगभग 9 बजे चौकीदार शव को लेकर पहुंचा और पोस्टमार्टम के लिए चक्कर काटता रहा. सुबह भी पोस्टमार्टम के लिए काफी पापड़ बेलना पड़ा. रात में पोस्टमार्टम के लिए हाथ-पैर मारने […]

आरा : महिला का शव लेकर चौकीदार रात में सदर अस्पताल पहुंचा, तो उसे पोस्टमार्टम के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी. सोमवार की रात लगभग 9 बजे चौकीदार शव को लेकर पहुंचा और पोस्टमार्टम के लिए चक्कर काटता रहा. सुबह भी पोस्टमार्टम के लिए काफी पापड़ बेलना पड़ा. रात में पोस्टमार्टम के लिए हाथ-पैर मारने के बाद चौकीदार थक गया, तो सुबह का इंतजार करने लगा. मंगलवार की सुबह भी डॉक्टरों की ड्यूटी के चक्कर में चौकीदार को चक्कर काटना पड़ा, तब जाकर पोस्टमार्टम हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >