गांजे की तस्करी में पुलिस ने मुखिया को किया गिरफ्तार

गड़हनी : गांजा तस्करी में गड़हनी के मुखिया तसलीम आरिफ उर्फ गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. औरंगबाद की पुलिस ने भोजपुर पुलिस के सहयोग से मुखिया को दबोचा. लगभग ढाई माह पहले औरंगाबाद में गांजा की खेप पकड़ी गयी थी. इसी मामले में पुलिस ने मुखिया को गिरफ्तार किया है. मुखिया के बड़े […]

गड़हनी : गांजा तस्करी में गड़हनी के मुखिया तसलीम आरिफ उर्फ गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. औरंगबाद की पुलिस ने भोजपुर पुलिस के सहयोग से मुखिया को दबोचा. लगभग ढाई माह पहले औरंगाबाद में गांजा की खेप पकड़ी गयी थी. इसी मामले में पुलिस ने मुखिया को गिरफ्तार किया है. मुखिया के बड़े व छोटे भाई भी गांजे पकड़े जाने पर जेल में बंद है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद की पुलिस सुबह गड़हनी मुखिया की टोह में पहुंची थी. भोजपुर पुलिस के साथ टीम ने जाल बिछाया. सादे लिबास में पुलिस के अधिकारी व जवानों ने घेराबंदी कर मुखिया तसलीम आरिफ को गड़हनी हाइस्कूल के पास से दबोच लिया. गिरफ्तार करने के बाद औरंगाबाद पुलिस मुखिया को अपने साथ लेकर चली गयी. मुखिया की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >