साथी के गम में ठिठुरते हुए किया विरोध

दुखद. पटना तक पहुंची छात्रों की आवाज, पहुंचे कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आरा : आंबेडकर बालक विद्यालय के छात्र की मौत के बाद ऐसा हंगामा बरपा कि इसकी गूंज पटना तक पहुंच गयी. हंगामे की खबर मिलते ही स्थिति का जायजा लेने के लिए पटना प्रमंडल के कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर हरेंद्र कुमार […]

दुखद. पटना तक पहुंची छात्रों की आवाज, पहुंचे कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर

आरा : आंबेडकर बालक विद्यालय के छात्र की मौत के बाद ऐसा हंगामा बरपा कि इसकी गूंज पटना तक पहुंच गयी. हंगामे की खबर मिलते ही स्थिति का जायजा लेने के लिए पटना प्रमंडल के कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर हरेंद्र कुमार श्रीवास्तव पहुंचे गये. छात्र-छात्राओं में घटना को लेकर काफी नाराजगी थी. छात्र मौलाबाग में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तो छात्राएं जैन स्कूल के सामने स्थित स्कूल के अंदर व बाहर उग्र रूप धर रखी थीं. दोनों जगहों पर प्रशासन द्वारा काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.
आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने पहले स्कूल में तोड़फोड़ की. इसके बाद स्कूल से बाहर निकल गयी और रोड़ेबाजी करने लगी. प्रशासन के खिलाफ छात्र-छात्राओं द्वारा नारेबाजी भी की जा रही थी. छात्रों के आक्रोश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि समझाने आये एसडीओ की भी एक नहीं सुनी. लगभग तीन घंटे तक सड़क जाम रखा. बाद में डीडीसी ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.
अधिकारियों ने कहा बेहतर होगी स्कूल की व्यवस्था : राजकीय आंबेडकर आवासीय बालक उच्च विद्यालय, मौलाबाग के छात्र राजाराम की मौत के बाद मामले को शांत करने में प्रशासन को भी काफी जूझना पड़ा. तनाव खत्म होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली. उपविकास आयुक्त इनायत खान, अपर समाहर्ता सुरेंद्र प्रसाद, एसडीओ नवदीप शुक्ला, एसडीपीओ संजय कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी शंभूनाथ झा, अवर निर्वाचन पदाधिकारी विकास कुमार सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे.
भाजपा नेताओं ने स्कूल का किया दौरा : भाजपा के नेताओं ने छात्र की मौत के बाद आंबेडकर स्कूल का दौरा किया. दिनारा के पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, डॉ हरेंद्र पांडेय, राजेंद्र तिवारी, सूर्यकांत पांडेय व इ धीरेंद्र सिंह ने घटना पर दुख व्यक्त किया और पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की.
मौलाबाग के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन करते छात्र.
रोड़ेबाजी के बाद बिखरे ईंट.
रात भर सड़क पर बैठे रहे छात्र, किया प्रदर्शन, छात्राओं ने की तोड़फोड़
समझाने पहुंचे सदर एसडीओ की छात्रों ने नहीं मानी बात
डीडीसी को भी करनी पड़ी मशक्कत, छात्रों ने जम कर की नारेबाजी
हंगामे व रोड़ेबाजी से हलकान रहे पुलिस व प्रशासन के पदाधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >