ट्रक की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, विरोध में रोड जाम

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एनएच 84 स्थित बड़का गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक ने वृद्ध दंपती को सोमवार की दोपहर कुचल दिया. इस दर्दनाक घटना के दौरान मौके पर ही 60 वर्षीय वृद्ध महिला ने दम तोड़ दिया. जबकि उसके साथ चल रहे उनका पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी पति […]

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एनएच 84 स्थित बड़का गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक ने वृद्ध दंपती को सोमवार की दोपहर कुचल दिया. इस दर्दनाक घटना के दौरान मौके पर ही 60 वर्षीय वृद्ध महिला ने दम तोड़ दिया. जबकि उसके साथ चल रहे उनका पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी पति को आनन- फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, वहीं महिला की मौत से गुस्साये स्थानीय लोगों ने विरोध प्रकट करना शुरू कर दिया. सड़क जाम के कारण एनएच 84 पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लगी.

सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के बॉसटाल निवासी 60 वर्षीय वृद्ध महिला झलका देवी व उनके पति पृथ्वीनाथ पांडेय किसी काम से पैदल बिहिया जा रहे थे, तभी इसी दौरान बड़का गांव के समीप पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी़ इससे महिला झलका देवी की मौत घटनास्थल पर हो गयी.
जबकि उनके साथ आये पृथ्वीनाथ पांडेय जख्मी हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों उग्र हो उठे और इसी क्रम में मौत के बाद दो घंटा सड़क जाम कर विरोध प्रकट करना शुरू कर दिया गया. ग्रामीणों में इस बात का गुस्सा था कि पुलिस ने लापरवाह अनियंत्रित ट्रक चालक को गिरफ्तार नहीं किया. ग्रामीण मृतक के परिजन को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे. बाद में घटनास्थल पर गजराजगंज थानाध्यक्ष पहुंचे और काफी देर समझाने के बाद तथा मृतक के परिजनों को मुआवजा देने के आश्वासन पर जाम हट सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >