आरा : अवैध शराब तस्करों की पोल एक बार फिर खुल गयी. दिल्ली नंबर की कार पर डिक्की में छुपा कर ला रहे 130 बोतल हिमाचल प्रदेश की शराब को पुलिस ने धर दबोचा. शराब तो पुलिस के हाथ लग गया लेकिन अवैध शराब तस्कर पुलिस को देख भाग खड़े हुए. इस घटना के बाद इस बात पर बल मिलता है कि बड़हरा क्षेत्र से अवैध शराब तस्करी कर लाया जा रहा है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान क्षत्रनील सिंह को यह पता चला कि बड़हरा क्षेत्र से अवैध शराब के तस्कर एक कार पर शराब लाद कर आरा की तरफ आ रहे हैं. पुलिस कप्तान ने तत्काल इसकी सूचना मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता को दी. पुलिस की टीम अभी यादवपुर गांव के समीप अभी पहुंचे ही थे कि तभी तस्करों की इसकी भनक लग गयी और दूर से आते पुलिस को देख भाग खड़े हुए. पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि कार में 130 बोतल शराब है, जो कि हिमाचल में निर्मित है.
