एक्स-रे कराने के बाद रिपोर्ट देख कर डॉक्टर ने किया खुलासा
सासाराम : पत्रकार के शव के पोस्टमार्टम में घंटों समय लग गया. गोली सीने के दाहिने तरफ लगी थी. सीने में सुराही के मुंह के बराबर छेद हो गया था. पोस्टमार्टम कर्मचारी व डॉक्टर की काफी चिरफाड़ व लंबी जद्दोजहद के बाद भी गोली नहीं मिल रही थी. उपस्थित लोग डॉक्टर व पोस्टमार्टम कर्मचारी की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे थे.
यहां लोगों की उग्र रूप को देख डॉ भगवान सिंह ने शव का एक्स-रे कराने का निर्देश दिया. शव को एक्स-रे रूम में ले जाया गया. एक्स-रे कराने के बाद जब डॉक्टर ने रिपोर्ट देखा, तो गोली रीढ़ की हड्डी में फंसी हुई दिखी़ शव को पुनः पोस्टमार्टम रूम में लाया गया. डाॅक्टर ने पोस्टमार्टम कर्मचारी को पीठ चिरने का निर्देश दिया. पीठ चिरने के बाद रीढ़ की हड्डी में फंसी गोली को निकाला गया. डॉ भगवान सिंह ने बताया कि गोली बिल्कुल सीने में सटा कर मारने के कारण रीढ़ की हड्डी में जा कर फंस गयी थी.
बुराई के खिलाफ आवाज उठाने वालों की हो रही हत्या : मोदी
