आरा : पीरो की घटना से वाट्सएप ग्रुप चलानेवाले ग्रुप एडमिन सजग हो जाएं, क्योंकि गलत पोस्ट करने किसी के बारे में अपशब्द वाक्यों का प्रयोग करने एवं समाज में आपसी विद्वेष पैदा करनेवालों के खिलाफ पुलिस कप्तान क्षत्रनील सिंह ने विशेष अभियान चलाया है. इतना ही नहीं, पीरो में धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले में पुलिस कप्तान के निर्देश पर तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है.
गलत पोस्ट किया, तो होगी कार्रवाई
आरा : पीरो की घटना से वाट्सएप ग्रुप चलानेवाले ग्रुप एडमिन सजग हो जाएं, क्योंकि गलत पोस्ट करने किसी के बारे में अपशब्द वाक्यों का प्रयोग करने एवं समाज में आपसी विद्वेष पैदा करनेवालों के खिलाफ पुलिस कप्तान क्षत्रनील सिंह ने विशेष अभियान चलाया है. इतना ही नहीं, पीरो में धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले […]

पीरो के लोग चाहते थे शांति : पुलिस कप्तान ने कहा कि पीरो के लोग शांति चाहते थे. आपसी विद्वेष से उन्हें कोई लेना- देना नहीं था, लेकिन वाट्सएप एवं मोबाइल के जरिये अफवाह फैला कर अशांति पैदा की गयी. पुलिस कप्तान ने आगे कहा कि जिले भर के तमाम वाट्सएप ग्रुप पर नजर रखी जा रही है, ताकि समाज में गंदगी फैलानेवाले लोगों पर कार्रवाई की जा सके.