शराब तस्करों ने किया पुलिस पर पथराव

कार्रवाई. सूचना मिलने पर छापेमारी करने गयी थी पुलिस आधा दर्जन लोग गिरफ्तार 160 किलो जावा महुआ बरामद जगदीशपुर : धनगाई थाना क्षेत्र के चकई गांव में शराब बेचने की सूचना मिलने के बाद छापेमारी करने पहुंचे पुलिस दल पर शराब तस्करों तथा शराबियों ने पथराव कर दिया. घटना गुरुवार दोपहर की है. बताते हैं […]

कार्रवाई. सूचना मिलने पर छापेमारी करने गयी थी पुलिस

आधा दर्जन लोग गिरफ्तार
160 किलो जावा महुआ बरामद
जगदीशपुर : धनगाई थाना क्षेत्र के चकई गांव में शराब बेचने की सूचना मिलने के बाद छापेमारी करने पहुंचे पुलिस दल पर शराब तस्करों तथा शराबियों ने पथराव कर दिया. घटना गुरुवार दोपहर की है. बताते हैं कि सूचना पाकर धनगाई थाने की पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम संयुक्त रूप से छापेमारी करने चकई गांव पहुंची, तो पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी तथा शराबी उग्र हो गये और पुलिस पर पथराव करने लगे. इसमें महिलाएं भी शामिल थीं.
हालांकि पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना में किसी भी पुलिसकर्मी के हताहत होने की सूचना नहीं है. थानाध्यक्ष मनिंद्र सिंह ने बताया कि छापेमारी में चकई गांव निवासी परोजन मुसहर, ललन मुसहर तथा सिपाही मुसहर को उनके घरों से छह लीटर शराब तथा 160 किलो जावा महुआ के साथ गिरफ्तार किया गया.
जबकि उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव निवासी भलु मुसहर, शाहपुर थाना क्षेत्र के उदय नगर निवासी शंकर मुसहर तथा तीयर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव निवासी अनिल कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया. वहीं दूसरी तरफ मिठहा गांव में भी छापेमारी कर 50 किलो जावा महुआ व दो लीटर शराब बरामद की गयी. धंधे में संलिप्त मास्टर मुसहर और शराबी सुरेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >