सदर अस्पताल में लगी है आइडीबीआइ की एटीएम
आरा : सदर अस्पताल के अधिकारी अस्पताल के बारे में आइएसओ से मान्यता प्राप्त होने का दावा करते हैं, मगर सदर अस्पताल की हकीकत गुरुवार को साफ दिखायी दी. मेन गेट खुला था और अंदर गाय आराम से विचरण कर रही थी. अचानक उसका रुख आइडीबीआइ की एटीएम की तरफ हुआ और मेन गेट के […]
आरा : सदर अस्पताल के अधिकारी अस्पताल के बारे में आइएसओ से मान्यता प्राप्त होने का दावा करते हैं, मगर सदर अस्पताल की हकीकत गुरुवार को साफ दिखायी दी. मेन गेट खुला था और अंदर गाय आराम से विचरण कर रही थी. अचानक उसका रुख आइडीबीआइ की एटीएम की तरफ हुआ और मेन गेट के अंदर से आ रही रोशनी ने संभवत: उसे आकर्षित किया, जिसके बाद एटीएम के मुख्य द्वार शीशा तोड़ कर प्रवेश कर गयी. इससे शीशा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया.
तभी वहां कुछ लोग आये और गाय को भगाया. तब तक एटीएम का मुख्य द्वार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था. आइडीबीआइ की एटीएम का शीशा टूटने की खबर ने बैंक अधिकारियों के भी होश उड़ा दिये.
सुरक्षा की खुल गयी पोल : सरेआम सदर अस्पताल में मुख्य द्वार से सौ मीटर की दूरी पर लगी एटीएम में गाय का प्रवेश करना सुरक्षा की पोल खोलता है. सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड से लेकर प्रतिनियुक्त एटीएम के गार्ड का भी वहां न रहना, अस्पताल प्रबंधन की हकीकत को बयां करता है. हालांकि जैसे ही शीशा टूटा थोड़ी देर बाद एटीएम और मुख्य द्वार पर तैनात गार्ड आ पहुंचे. उनका कहना था कि नाश्ता कर रहे थे.
क्या कहते हैं अधिकारी
पता लगाया जा रहा है कि किसकी लापरवाही है. जांच के बाद दोषी पाये जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
डॉ सतीश कुमार सिन्हा, डीएस