इसी दुकान पर की गयी थी गोलीबारी.
आरा : कल जहां पुलिस लाइन में स्थित संकटमोचन नगर के समीप महिला को दिनदहाड़े अपाची पर सवार दो की संख्या में रहे अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया.आरा मेडिकल एक दवा दुकान पर दवा दुकानदार को जान से मारने से उदेश्य से अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग कर दहशत मचा दिया और नवादा पुलिस के लिए केस उदभेदन करने की खुलेआम चुनौती दे डाली. घटना को अंजाम देने के बाद दोनो बिना नंबर की अपाची पर सवार होकर हथियारबंद अपराधी फरार हो गए. इस घटना को लेकर अफरा तफरी का माहौल कुछ देर के लिए कायम हो गया.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम करीब साढे छह बजे अपाची पर सवार तीन की संख्या में रहे अपराधियों ने दवा दुकानदार मुकेश कुमार के दुकान के सामने मोटरसाइकिल रोककर पहली गोली हवाई फायरिंग की, फिर लगातार दो गोलियां दुकान पर बैठे दुकानदार को निशाना बनाकर चला दी. दुकानदार ने पिस्टल तानते ही अपना सर नीचे कर लिया था. जिसके कारण वह बाल-बाल बचा. इसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुये भाग निकले.
घटना स्थल पर पहुंच एसडीपीओ संजय कुमार ने वस्तुस्थिति की जानकारी ली तथाकहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
कंपनी उपभोक्ताओं को दे सही
बिजली बिल : मुख्य सचिव
बिल भुगतान नहीं करनेवाले क्षेत्रों का काटा जाये विद्युत कनेक्शन
