आरा : गुप्त सूचना के आधार पर रेल थाना पुलिस ने ऑटो में छुपा कर रखे गये दो किलो गांजे के साथ ऑटो चालक को धर दबोचा. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम रेल एसपी जीतेंद्र मिश्रा को यह जानकारी मिली कि ऑटो में गांजा छुपाकर कहीं ले जाया जा रहा है.
उन्होंने तत्काल जीआरपी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह को गिरफ्तार करने का आदेश दिया. रेल थानाध्यक्ष ने छापेमारी कर ऑटो चालक नगर थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा निवासी अखिलेश सिंह के पुत्र अरुण सिंह को दो किलो गांजे के साथ धर दबोचा. पुलिस ने ऑटो भी जब्त कर लिया है, जिसमें गांजा छुपा कर रखा गया था.
