आरा : मानस मंदिर के गर्भगृह में संगीतमय रामकथा के आयोजन समिति की बैठक अध्यक्ष प्रो कमलानंद सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 20 से 23 अक्तूबर तक रामकथा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया.
श्री सिंह ने लोगों से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा. वहीं, उन्होंने कहा कि परम पूज्य आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज द्वारा संगीतमय रामकथा का वाचन किया जायेगा. मौके पर कविलाश सिंह, बिहारी सिंह, डॉ श्रीनाथ सिंह, अजय कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद, अरुण कुमार मिश्र, दीपक सिंह, अरुण कुमार सिंह, अवधेश सिंह, मुक्तिनाथ सिंह, रवींद्र सिंह, उदय सिंह तथा अजय कुमार सिंह उपस्थित थे. स्वागत संयोजक शैलेश कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव संतोष कुमार सिंह ने किया.
