पीरो : मांगों को लेकर 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एएसपी नक्सल अभियान मो साजिद, एसडीएम सुमन कुमार, डीएसपी जेपी राय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से मिला. इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रतिनिधियों ने पीरो में हुए हंगामे के दौरान गिरफ्तार किये गये निर्दोष नौजवानों की बिना शर्त रिहाई,
शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआइजी मो रहमान व हसन बाजार ओपी प्रभारी अरशद रजा को तत्काल यहां से हटाने, देश विरोधी नारा लगाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई, एक पक्ष के लोगों द्वारा बार-बार उत्पात मचाये जाने के मामले को गंभीरता से लेने की मांग प्रमुखता से उठायी. प्रतिनिधिमंडल के लोगों की मांग को गंभीरता से लेते हुए एएसपी नक्सल अभियान मो साजिद व अन्य वरीय अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जिन बातों का समाधान जिला स्तर से संभव है,
उन पर तत्काल पहल की जायेगी. वहीं, अन्य मांगों को सक्षम अधिकारी व सरकार के पास कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में जदयू के पीरो प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, तरारी प्रखंड अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह आदि शामिल थे.
