ऑटो धोने के क्रम में किशोर नदी में डूबा

आरा : नगर थाना क्षेत्र के बिंदटोली स्थित गांगी नदी में रविवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ ऑटो धोने गया 14 वर्षीय किशोर बैलेंस बिगड़ने के कारण नदी में गिर गया. जब तक लोग बचाते, तब तक वह डूब चुका था. देर शाम तक शव की तलाश की जा रही थी. सूत्रों से मिली […]

आरा : नगर थाना क्षेत्र के बिंदटोली स्थित गांगी नदी में रविवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ ऑटो धोने गया 14 वर्षीय किशोर बैलेंस बिगड़ने के कारण नदी में गिर गया. जब तक लोग बचाते, तब तक वह डूब चुका था. देर शाम तक शव की तलाश की जा रही थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोधन यादव का 14 वर्षीय पुत्र रामलाल यादव अपने दोस्त के साथ ऑटो धोने के लिए गांगी नदी गया. इसी क्रम में रामलाल यादव का पैर फिसला और नदी में जा गिरा.
काफी प्रयास के बाद उसके शव को नहीं ढूंढा जा सका. नगर थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को ढूंढ़ने का काफी प्रयास किया लेकिन नहीं मिल सका. स्थानीय पुलिस ने एनडीआरएफ को सूचित कर दिया. समाचार लिखे जाने तक शव की तलाश की जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >