दुर्गापूजा में दिखता है देशप्रेम का जज्बा

उत्साह दशहरे में होता है भारत माता का पूजन, कई दशकों से चली आ रही है परंपरा बिहिया : नगर पंचायत बिहिया में दशहरा पर्व के दौरान देश प्रेम का भी जज्बा देखने को मिलता है. नगर क्षेत्र समेत अन्य क्षेत्रों में जहां मां दुर्गा का पूजनोत्सव धूमधाम मनाया जाता है, वहीं नगर के स्टेशन […]

उत्साह दशहरे में होता है भारत माता का पूजन, कई दशकों से चली आ रही है परंपरा

बिहिया : नगर पंचायत बिहिया में दशहरा पर्व के दौरान देश प्रेम का भी जज्बा देखने को मिलता है. नगर क्षेत्र समेत अन्य क्षेत्रों में जहां मां दुर्गा का पूजनोत्सव धूमधाम मनाया जाता है, वहीं नगर के स्टेशन रोड में भारत माता पूजा समिति द्वारा भारत माता की पूजा की जाती है. बिहिया रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित भारत माता मंदिर में श्रद्धालुओं और देशभक्तों की भीड़ उमड़ती है. समिति के बुजुर्ग सदस्य सिद्धनाथ प्रसाद संतोष का कहना है कि वर्ष 1933 में आजादी की भावना से ओतप्रोत देशभक्तों द्वारा अंगरेजों को देश से निकाल बाहर करने के जज्बे को लेकर दशहरा में भारत माता का पूजनोत्सव किया गया था, जो आज भी परंपरागत रूप से चलता आ रहा है. प्रत्येक वर्ष भारत माता पूजा समिति द्वारा शेर पर सवार और हाथ में तिरंगा लिये भारत माता का पूजन किया जाता है.
सजावट व कार्यक्रम की रहती है धूम : भारत माता के पूजनोत्सव समिति के सदस्यों द्वारा भारत माता मंदिर व इसके आसपास को सजाया-संवारा जाता है. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. भारत माता की मूर्ति के निर्माण पर लगभग 25 हजार रुपये की लागत आती है. बिहिया निवासी मूर्तिकार पप्पू यादव द्वारा मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है.
पूजा समिति के ये हैं सदस्य : भारत माता पूजा समिति के अध्यक्ष विशाल कुमार, सचिव ओम शर्मा, कोषाध्यक्ष संटू कुमार हैं. वहीं समिति के सदस्यों में सोनू कुमार, अमन कुमार, मोनू कुमार, अतुल कुमार, धीरज कुमार व संदीप कुमार समेत अन्य हैं.
चरपोखरी. मां भगवती के पूजा पंडालों को अंतिम रूप देने के लिए पूजा समिति के कलाकार रात-दिन एक कर रहे हैं. पंडाल को आकर्षक बनाने के लिए रंग-बिरंगे कागज एवं कपड़े का उपयोग किया जा रहा है. प्रखंड के चरपोखरी, नागरी ,जैतापुर, मुकुंदपुर,मनैनी और गडहनी में पंडाल बना कर माता की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी की जा रही है.वहीं नवरात्रि के पांचवें दिन माता के पांचवें रूप की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विभिन्न स्थानों पर पूजा-अर्चना की गयी.
पूजा पंडालों को अंतिम रूप दे रहे कलाकार, पूजा को लेकर माहौल हुआ भक्तिमय
बन रहा भव्य पंडाल व मूर्ति को अंतिम रूप देते कलाकार.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >