डूबने से गयी युवक की जान

आरा : गड़हनी के बनास नदी में सोमवार को भैंस चराने गया युवक मुनिलाल यादव गिर पड़ा. जब तक लोग बचाते, तब तक मुनिलाल डूब चुका था. काफी खोजबीन के बाद मुनिलाल के शव को बनास नदी के किनारे से गोताखोरों ने बरामद किया. मृतक 23 वर्षीय मुनिलाल यादव उदवंतनगर थाने के बामपाली पंचायत के […]

आरा : गड़हनी के बनास नदी में सोमवार को भैंस चराने गया युवक मुनिलाल यादव गिर पड़ा. जब तक लोग बचाते, तब तक मुनिलाल डूब चुका था. काफी खोजबीन के बाद मुनिलाल के शव को बनास नदी के किनारे से गोताखोरों ने बरामद किया. मृतक 23 वर्षीय मुनिलाल यादव उदवंतनगर थाने के बामपाली पंचायत के हल्ली टोला गांव निवासी शिव कुमार यादव का पुत्र है. शव को बरामद करने के बाद घटनास्थल पर बीडीओ मो सिकंदर पहुंचे और पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये का चेक मृतक के परिजनों को दिया. मौके पर बामपाली की उपमुखिया सरिता देवी तथा पंसस सुनीता देवी मौजूद थीं, जो मृतक के परिजनों को सांत्वना दे रही थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >