पोरो : शनिवार की सुबह गैस सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों उपभोक्ताओं ने स्थानीय गैस एजेंसी के गोदाम के समीप आरा-सासाराम स्टेट हाइवे को जाम कर दिया. शनिवार की सुबह लोग गैस सिलिंडर लेने के लिए गैस एजेंसी के गोदाम पर पहुंचे थे, लेकिन वहां मौजूद कर्मियों ने गैस नहीं होने की बात कही,
जिसके बाद आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर आवागमन ठप कर दिया. सड़क जाम कर रहे लोग गैस एजेंसी के कर्मियों पर मनमानी करने का आरोप लगा रहे थे. सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर सड़क जाम समाप्त कराया.
