उड़ी हमले में घायल आरा के जवान ने दिल्ली में तोड़ा दम

आरा : कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले में घायल आरा के जवान राजकिशोर सिंह ने इलाज के दौरान गुरुवार की रात दिल्ली में दम तोड़ दिया. उसकी मौत की खबर को सुनते ही नगर थाने के गांगी स्थित उनके घर पर शोक की लहर दौड़ गयी़ पत्नी कंचन देवी, पिता विष्णु सिंह का […]

आरा : कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले में घायल आरा के जवान राजकिशोर सिंह ने इलाज के दौरान गुरुवार की रात दिल्ली में दम तोड़ दिया. उसकी मौत की खबर को सुनते ही नगर थाने के गांगी स्थित उनके घर पर शोक की लहर दौड़ गयी़ पत्नी कंचन देवी, पिता विष्णु सिंह का रो-रो कर बुरा हाल था.

मां अनसूइया और पत्नी कंचन देवी कई बार बेहोश हो गयीं. शहीद जवान राजकिशोर सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे. बड़े भाई अशोक सिंह हैं. उनके पिता भी आर्मी से रिटायर्ड हैं. 2003 में कृष्णागढ़ थाने के मौजमपुर गांव निवासी कंचन देवी से राजकिशोर सिंह की शादी हुई थी. राजकिशोर सिंह का आठ वर्षीय पुत्र हेमंत और छह वषीया पुत्री सुहानी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है. शनिवार को शव दिल्ली से आरा लाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >