बिहार को विकसित राज्य बनाना है : मंत्री
उदवंतनगर : प्रखंड की कुसुम्हा पंचायत के सखुआ गांव में स्वच्छ भारत मिशन तथा लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गयी, जिसका उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया. सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाना है तथा इसे अन्य राज्यों की तुलना में खड़ा करना है, तो हर घर में शौचालय जरूरी है. मुख्यमंत्री के सात निश्चयों में तीन की शुरुआत हो चुकी है. महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण, हर घर में शौचालय तथा हर घर में नल का पानी, 2016 तक गंगा किनारे के सभी पंचायतों को खुले में शौचमुक्त कर लिया जायेगा.
