सहस्रमानोत्सव यात्रा का आगमन आज

आरा : महंत श्रीकांत स्वामी जी की अध्यक्षता में श्री त्रिदंडी देव राम लक्ष्मण जानकी मंदिर, धनडीहा, कोइलवर में रविवार को एक बैठक हुई. बैठक में श्रीरामानुजाचार्य सहस्त्रमानोत्सव-यात्रा की तैयारी पर चर्चा की गयी. इसमे निर्णय लिया गया कि श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के सान्निध्य में अभिषेक, कल्याण उत्सव, शोभायात्रा आदि विविध […]

आरा : महंत श्रीकांत स्वामी जी की अध्यक्षता में श्री त्रिदंडी देव राम लक्ष्मण जानकी मंदिर, धनडीहा, कोइलवर में रविवार को एक बैठक हुई. बैठक में श्रीरामानुजाचार्य सहस्त्रमानोत्सव-यात्रा की तैयारी पर चर्चा की गयी. इसमे निर्णय लिया गया कि श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के सान्निध्य में अभिषेक, कल्याण उत्सव, शोभायात्रा आदि विविध कार्यक्रम किये जायेंगे.

इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्री रामानुजाचार्य सहस्त्रमानोत्सव यात्रा का आगमन 13 जून को होगा तथा 14 जून को अन्य विविध कार्यक्रम होंगे. जबकि 15 जून को यात्रा प्रस्थान कर जायेगी. यात्रा के साथ श्री कांची प्रतिवादि त्रयंकरपीठ, कांचीपुरम, तमिलनाडू के श्री निवासाचार्य स्वामी जी महाराज, श्री बालक स्वामी जी महाराज, संत महात्मा एवं भगवद भागवताचार्य भी रहेंगे. यह जानकारी श्रीकांत स्वामी जी ने दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >