लचर विद्युत आपूर्ति के खिलाफ सड़क जाम

पीरो में छह घंटे स्टेट हाइवे रहा जाम, बंद रहीं दुकानें पीरो : अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में गत 20 दिनों से लचर विद्युत आपूर्ति एवं इस मामले में विद्युत विभाग के स्थानीय पदाधिकारियों की कथित मनमानी के खिलाफ विद्युत उपभोक्ताओं का गुस्सा गुरुवार को सड़क पर उतर आया़ आक्रोशित लोगों ने गुरुवार […]

पीरो में छह घंटे स्टेट हाइवे रहा जाम, बंद रहीं दुकानें

पीरो : अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में गत 20 दिनों से लचर विद्युत आपूर्ति एवं इस मामले में विद्युत विभाग के स्थानीय पदाधिकारियों की कथित मनमानी के खिलाफ विद्युत उपभोक्ताओं का गुस्सा गुरुवार को सड़क पर उतर आया़ आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को सुबह करीब छह बजे से ही पीरो के लोहिया चौक के समीप आरा-सासाराम स्टेट हाइवे और पीरो-बिहियां पथ को जाम कर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया़
इस दौरान स्थानीय व्यवसायियों ने भी आंदोलन के समर्थन में अपनी दुकानें बंद रखी़ं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से नाराज लोगों ने सड़क पर टायर जला कर प्रदर्शन करते हुए विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जम कर नारेबाजी भी की. जनाधिकार मंच के बैनर तले चक्का जाम कार्यक्रम में शामिल मंच से जुड़े भाजपा नेता दुर्गाराज, मदन स्नेही, राजद नेता फारूक खान, नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार, कांग्रेस नेता अंबिका पांडेय, समाजसेवी हरिमोहन सिंह, मोहम्मद मुजीबुर्र रहमान खान, फिरोज खान, मोहम्मद जिब्रील, सोनू कुमार, रोहित वर्मा, अमित वर्मा,
गणेश प्रसाद और भरत कुमार, धन्नू फारूकी आदि ने इस दौरान कहा कि विद्युत विभाग के स्थानीय पदाधिकारियों की मनमानी एवं तानाशाहीपूर्ण रवैये के कारण जहां एक ओर यहां नियमित विद्युत आपूर्ति नहीं हो पाती है, वहीं आम उपभोक्ताओं को हर तरह से फजीहत झेलनी पड़ रही है़ उपभोक्ताओं ने कहा कि विभागीय पदाधिकारी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की चिंता छोड़ कर अवैध वसूली पर ज्यादा ध्यान देते हैं.
सड़क जाम कर रहे लोगों ने पीरो क्षेत्र में नियमित विद्युत आपूर्ति, मनमानी करनेवाले अधिकारियों का तबादला करने, कई जगहों पर ट्रांसफॉर्मर लगाने तथा पुराने ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने, जितौरा बाजार पंचायत के करीब आधा दर्जन गांवों का विद्युतीकरण किये जाने समेत कई अन्य मांगें रखी़ं इधर सड़क जाम की खबर पाकर यहां पहुंचे विद्युत कार्यपालक अभियंता राज कुमार ने जल्द ही 20 घंटे बिजली उपलब्ध कराने एवं अन्य मांगों पर विचार का लिखित आश्वासन देकर सड़क जाम समाप्त कराया़ इस मौके पर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शैलेश चौधरी, थानाध्यक्ष पीरो धीरेंद्र कुमार पांडेय, कार्यपालक दंडाधिकारी दीपक कुमार सिन्हा, पुलिस निरीक्षक एनके मिश्रा भी मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >